फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकार गई तरकीब, अंगूठे की चोट से पकड़ा लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकार गई तरकीब, अंगूठे की चोट से पकड़ा लुटेरा
विज्ञापन

झांसी। गुरसराय में सराफा व्यवसायी उदय सिंघई के यहां हुई लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और बदमाश धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम बदलकर घटना को अंजाम दिया था। मगर, लूट के दौरान परिवार की एक महिला सदस्य ने उसके अंगूठे में काट लिया था, जो उसकी पहचान का आधार बन गया। इस वारदात में अभी तक पांच अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक फरार चल रहा है।
विगत आठ जुलाई की शाम करीब सात बजे गुरसराय में रहने वाले सराफा व्यवसायी उदय सिंघई के घर में चार बदमाश घुस गए थे। परिजनों को बंधक बनाकर बदमाश लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए थे। जबकि इस षड़यंत्र में दो और बदमाश भी शामिल थे। पुलिस ने 24 जुलाई को लूट करने वाले दो व षड़यंत्र में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से सात लाख रुपये सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए थे। जांच में पता चला था कि वारदात में शामिल सभी छह बदमाश एक किराए के मकान में रह रहेे थे। साथ ही फरार चल रहे बदमाशों के नाम करण और संदीप हैं। तब से पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार केा स्वाट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडे व गुरसराय थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने अपनी टीम के साथ उक्त वारदात में शामिल एक और बदमाश को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि जिस फरार बदमाश का नाम करण बताया गया था। वह हकीकत में औरैया के बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू निवासी धर्मेंद्र यादव है। उसने अपने साथियों को गलत नाम बताया था। साथ ही वारदात के वक्त सबसे पहले धर्मेंद्र ही घर के अंदर घुसा था। बैग की छीना छपटी के दौरान परिवार की एक महिला ने उसके अंगूठे को दांत से काट लिया था, जिससे उसका नाखून उखड़ गया था। परिवार के सदस्यों से पूछताछ में यह बात पुलिस को पहले से पता थी। उसके जख्मी अंगूठे से उसकी पहचान करने में आसानी हो गई। उसके पास से एक सोने की जंजीर, दो अंगूठी, एक सोने का हार, चांदी की पायलें व एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें