फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल के नाम पर बचत अभिकर्ताओं को किया जा रहा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को इलाइट स्थित एक कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ केसदस्यों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार द्वारा डिजिटल के नाम पर बचत अभिकर्ताओं को खत्म किया जा रहा है। संघ द्वारा 22 फरवरी को ग्वालियर मार्ग स्थित एक शादी घर में मंडलीय अभिकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की सरकार द्वारा डाक घर में संचालित सुकन्या योजना व पीएलआई योजना में कमीशन को एक फीसदी से घटाकर आधा फीसदी कर दिया गया है। जबकि पीपीएफ और सीनियर सिटीजन सेविंग में कमीशन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं अभिकर्ताओं को खाता खोलने के लिए एस्लास-5 कार्ड भी मुहैया नही कराये जा रहे हैं। जिससे अभिकर्ताओं से सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार जैन, प्रतिपाल सिंह, सुरेश गौर, अभिषेक यादव, सुखलाल कुशवाहा, राधा अग्रवाल, आनंद त्रिपाठी, बीपी श्रीवास्तव, राजेश्वरी निरंजन, दीप्ति पांडेय व रहीस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें