फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड कालेज 22 तक बंद, वारदात कक्ष हुआ सील

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय परिसर में छात्र की हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद कॉलेज को 22 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जिस कक्ष में यह वारदात हुई है, उसे भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीकेडी में इस बड़ी वारदात के बाद दहशत है। छात्र-छात्राएं ही नहीं कालेज स्टाफ में भी घबराहट है। शनिवार को भी हर कोई इस घटना को लेकर ही जिक्र करता रहा। वहीं वारदात के बाद बीकेडी प्रशासन ने 22 फरवरी तक के लिए कॉलेज को बंद कर दिया। कॉलेज परिसर के दोनों गेटों पर ताले भी लटके रहे और पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। वहीं, जिस कमरे में मंथन ने हुकमेंद्र को गोली मारी है, उसे भी सील कर दिया है। वहीं, कॉलेज के सामने स्थित शिक्षक आवास परिसर में अधिकारी और शिक्षक बैठे रहे। वहीं पर बीकेडी का कार्यालय भी बना हुआ है। जरूरी काम से आने वाले छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक कार्य किए जाते रहे। हर किसी के चेहरे पर इस घटना को लेकर तनाव साफ दिख रहा था। कॉलेज के शिक्षकों ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि परिसर में इतनी बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें