फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने तोड़ा चाइना उत्पादों से नाता, स्मार्ट सिटी में खूब लग रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्र और प्रदेश सरकार चाइना उत्पादों से नाता तोड़ चुकी हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी का चाइना उत्पादों से मोह भंग नहीं हो पा रहा है। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में धड़ल्ले से चाइना उत्पाद प्रयोग किए जा रहे हैं। हालात यह हैं कि नगर निगम में बने कमांड कंट्रोल सेंटर में जमकर चाइना उत्पाद लगाए जा रहे हैं। जबकि निर्माण कार्य कर रही कंपनी से चाइना उत्पादों का प्रयोग न करने को लेकर करार किया गया है। इसकी हकीकत सामने आने के बाद करार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्षदों ने चाइना उत्पादों के प्रयोग को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे कमांड सेंटर में छोटे-छोटे नट बोल्ट तक चाइना के लगाए जा रहे हैं। कमांड सेंटर मेें तारों को रोकने के लिए फासनर चाइना निर्मित मंगाए गए। इसके अलावा तमाम अन्य उत्पाद भी चाइना के प्रयोग किए गए हैं। जबकि स्मार्ट सिटी के तहत 180 करोड़ रुपये की लागत से कमांड सेंटर का निर्माण कर रही कंपनी से चाइना उत्पादों का प्रयोग न करने के लिए करार किया था। लेकिन कंपनी ने करार की शर्तों को ताक पर रख दिया। इसे लेकर पार्षदों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच की मांग की है। पार्षद विकास खत्री का कहना है कि स्मार्ट सिटी में खूब चाइना उत्पाद प्रयोग में लाए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा लगाए जा रहे उत्पादों की कोई जांच ही नहीं हो रही है। इसमें अधिकारियों की मिलीभगत है। पार्षद दिनेश सिंह दीपू कहते हैं कि सरकार चीन से दूरी बनाने के लिए कह रही है। रेलवे समेत तमाम बड़े विभाग चीनी कंपनियों से करार तोड़ चुके हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी में करार की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। अफसर कभी उत्पादों की परख करते ही नहीं हैं। वहीं स्मार्ट सिटी के अधिकारी चाइना उत्पादों के प्रयोग को लेकर कंपनी से जवाब-तलब करने की बात कह रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के तहत कोई भी चाइना का उपकरण नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए कंपनी के साथ करार भी किया है। अगर किसी चाइना उपकरण का प्रयोग किया गया है, तो इसे हटवाया जाएगा। कंपनी से इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें