फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक से धमका कर हिस्ट्रीशीटर ने महिला से किया दुष्कर्म, एफआईआर

विज्ञापन
पुलिस दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बंदूक से धमका कर हिस्ट्रीशीटर ने महिला से किया दुष्कर्म, एफआईआर
विज्ञापन

झांसी। एक हिस्ट्रीशीटर ने बंदूक के बल पर धमका कर एक महिला से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बेेटे की हत्या करने की धमकी के चलते पीड़िता मुंह नहीं खोल सकी। लाखों रुपये मांगने के बाद घबराई महिला ने हिम्मत दिखाकर पति को जानकारी दी। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री एक कॉलेज में पढ़ने जाती है। महिला जब बेटी को लंच में खाना देने जाती थी तो क्षेत्र में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर राहुल उसे तंग करने लगा। आरोप है कुछ समय पहले घर में आकर बंदूक की दम पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। धमकी दी गई कि यदि किसी से शिकायत की तो बेटे को मार दिया जाएगा। इससे दहशत में आकर पीड़िता खामोश हो गई। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता से लाखों रुपये की मांग की। इससे घबराकर पीड़िता ने पति को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। देर रात पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। सीओ सदर हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस तीन माह पहले जिला बदर कर चुकी है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना रक्सा क्षेत्र निवासी एक बालिका के साथ थाना नवाबाद क्षेत्र के गुमनावारा निवासी अर्जुन यादव ने अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। पड़ोसियों के आने से पहले वह भाग निकला था। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार सुबह जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें