फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार सिंह व उसके दोनों भाइयों की दो करोड़ की जमीन कुर्क

विज्ञापन
ग्राम लकारा में सरदार सिंह गुर्जर की संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस ने गांव में डुगडुगी पिटवाई?
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को सीपरी थाना क्षेत्र के लकारा गांव निवासी कुख्यात सरदार सिंह व उसके दो भाइयों की करीब दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क किए गए खेतों में राजस्व टीम व पुलिस ने बोर्ड लगा दिए हैं। इस दौरान कई थानों का फोर्स व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

नवंबर 2016 में लकारा गांव निवासी सरदार सिंह गुर्जर व उसके दोनों भाइयों ने फिरौती न देने पर सराफा बाजार में कारोबारी अजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सभी अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। सभी पर गैंगस्टर भी लगाया गया था। गैंगस्टर में संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ राजेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम, कई थानों का फोर्स और एक कंपनी पीएसी लकारा गांव पहुंची। सरदार सिंह, मानसिंह और रावराजा के खेतों पर पहुंचकर नापजोख की। करीब दो करोड़ कीमत की जमीन कुर्क की गई। राजस्व टीम के सदस्य सरदार सिंह और उसके भाइयों की अन्य जमीनों के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें