फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि से टैंकर लगाने के निर्देश

Tue, 26 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाल ब्यूराो
विज्ञापन
water crisis, jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने ललितपुर क्षेत्र के पेयजल संकट को देखते हुए सांसद निधि से टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में निर्देशित किया है कि वह नगर पालिका ललितपुर में पेयजल हेतु 25 हजार लीटर के क्षमता के तीन टैंकर, नगर पंचायत महरौनी व नगर पंचायत पाली में 25 हजार लीटर क्षमता का एक- एक टैंकर व नगर पंचायत तालबेहट में 25 हजार लीटर क्षमता के दो टैंकर सांसद निधि से खरीदकर उपलब्ध कराएं।  

पत्र में कहा गया है कि टैंकरों का उपयोग ऐसे क्षेत्रों में अधिक किया जाए, जहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। इस कार्य को 45 दिन में तकनीकी, वित्तीय व प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें