फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू छात्र सुन सकेंगे आईआईटी के लेक्चर

Tue, 26 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाल ब्यूराो
विज्ञापन
jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वर्च्युअल क्लास रूम के जरिए छात्र-छात्राएं आईआईटी, आईआईएम जैसे बड़े शिक्षा संस्थानों के विशेषज्ञों के लेक्चर सुन सकेंगे। यही नहीं, छात्रों के पास विशेषज्ञों से सवाल -जवाब करने का भी मौका होगा।  
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वर्च्युअल क्लास रूम बनकर तैयार हो गया है, इसमें एक एलईडी स्क्रीन और बेहतर क्वालिटी के स्पीकर, माइक लगाए गए हैं। स्क्रीन के जरिए विश्वविद्यालय के छात्र आईआईटी, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों के विशेषज्ञों के लेक्चर सुन सकेंगे। वहीं, माइक के जरिए विशेषज्ञों से सीधे सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की कोशिश के क्रम में यह पहल की गई है। बड़े शिक्षा संस्थानों के अलावा भी जहां-जहां वर्च्युअल क्लास रूम बने होंगे, वहां के शिक्षकों के लेक्चर बीयू छात्र सुन सकेंगे। साइंस, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए वर्च्युअल क्लास रूम बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन


अब ऐसे शिक्षा संस्थानों से बातचीत करके लेक्चर शेयर करने की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही दूसरे संस्थान इस पर हामी भरते हैं, वैसे ही वर्च्युअल क्लास रूम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें