फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज आएगी सनातन हिंदू एकता यात्रा, लागू रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सोमवार को झांसी की सीमा में प्रवेश करेगी। झांसी में पदयात्रा ग्राम देवरीघाट, भंडरा, खिलारा होते हुए दोपहर को ग्राम भदरवारा पहुंचेगी। यहां भोजन होगा। मऊरानीपुर में स्थित ग्रामोदय विद्यालय पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा। पदयात्रा के चलते सोमवार से चार दिनों का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।



पहले दिन सोमवार को मऊरानीपुर-खजुराहो हाईवे बस, ट्रक समेत अन्य भारी वाहनों के लिए 18 घंटे तक पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे वाहनों को भी वैकल्पिक रास्ते के सहारे आगे बढ़ाया जाएगा। सोमवार को झांसी जिले की सीमा में पदयात्रा प्रवेश करेगी। क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) आलोक अग्रहरि के मुताबिक, 25 नवंबर को सुबह छह से रात 12 बजे तक रूट प्लान लागू रहेगा। छतरपुर से झांसी की ओर आने वाले भारी वाहन धसान नदी से पहले देवरी हरपालपुर अंडरपास से दाएं हरपालपुर से पनवाड़ी, राठ होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते झांसी-कानपुर हाईवे पर पहुंचेंगे। छोटे वाहन देवरी हरपालपुर अंडरपास से दहिने लहचूरा डैम, सिजारी, गरौठा, गुरसराय से रामनगर तिराहे से होते हुए चिरगांव पर कानपुर-झांसी हाइवे मार्ग पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी से मऊरानीपुर, छतरपुर, खजुराहो की तरफ जाने वाले चार पहिया छोटे वाहन बंगरा अंडरपास से बाएं मुड़कर बंगरा, उल्दन, टहरौली के रास्ते आगे जाएंगे। झांसी दिगारा बायपास झांसी अग्रसेन कानपुर चुंगी चौक से ओरछा, पृथ्वीपुर, जतारा, टीकमगढ़, सागर जाने वाले छोटे वाहन ओरछा तिगैला होते हुए जा सकेंगे। झांसी दिगारा बाईपास या झांसी अग्रसेन कानपुर चुंगी चौक से ओरछा, पृथ्वीपुर, जतारा, टीकमगढ़ को जाने वाले छोटे वाहन ओरछा तिगैला होते हुए जाएंगे। सीओ ट्रैफिक के मुताबिक, 26, 27 और 28 नवंबर को सुबह छह से रात नौ बजे तक वाहन बदले हुए मार्ग से गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें