फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पराली जलाने वाले 32 किसानों पर लगा 3 लाख 85 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। पराली जलाने की घटना को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को 32 किसानों पर 3 लाख 85 हजार रुपए का अर्थ दंड जुर्माना लगाया गया। अधिकारी रोजाना गांव में भ्रमण कर पराली ना जलाने के लिए किसानों को जागरुक कर रहे हैं। इसके बावजूद भी सेटेलाइट के जरिए रोजाना दो-तीन दर्जन मामले पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन




प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी ग्राम स्तर पर लेखपाल तथा अन्य एजेंसियों से परली की घटनाओं पर निगाहें रखी जा रही है। नायब तहसीलदार नसीम खान ने बताया कि ग्राम वेलमा के 21 किसानों के खेतों में पराली जलाने के मामले पकड़े गए जिन पर 2 लाख 70 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा भरोसा गांव में पांच किसानों पर 55 हजार लगाया गया। ग्राम चमरा इमली में छह किसानों पर 60 हजार का अर्थ दंड लगाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें