फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थ की असमर्थता : पोर्टल पर अभी तक चार लाख छात्र-छात्राएं नहीं हो सके प्रमोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलसचिव बोले, एक सप्ताह में डाटा अपडेट कराने का प्रयास, आज समर्थ के अधिकारियों संग होगी बैठक
विज्ञापन


जब विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने का समय आया तब हकीकत आई सामने

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भले ही बुंदेलखंड विवि ने करीब चार लाख छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने पर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है मगर समर्थ पोर्टल ने प्रमोशन नहीं किया है। अब विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने का समय आया है, तब बीयू प्रशासन को हकीकत पता चली है। इससे हड़कंप मचा हुआ है और मीटिंग पर मीटिंग शुरू हो गई है।
समर्थ पोर्टल फिलहाल अपनी हर जिम्मेदार उठाने में असमर्थ साबित हो रहा है। यही वजह है कि अभी तक यूजी-पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। कभी पोर्टल काम नहीं करता है तो कभी प्रवेश कंफर्म नहीं होते हैं। अब जब विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के समर्थ पोर्टल पर फार्म भरवाने की बारी आई है, तब पता चला है कि पोर्टल पर अभी तक उत्तीर्ण विद्यार्थियों का डाटा ही अपलोड नहीं हुआ है। इसकी वजह से भले ही बीयू प्रशासन ने कैंपस अथवा संबद्ध कॉलेजों के चार लाख (गत शिक्षा सत्र में यूजी के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष एवं पीजी के प्रथम व द्वितीय वर्ष) छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण करके अगली कक्षा में प्रवेश देकर पढ़ाई शुरू कर दी है मगर समर्थ पोर्टल पर अभी तक पुरानी की कक्षा में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव ज्ञानेश कुमार शुक्ला ने स्वीकारा कि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों के उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का डाटा समर्थ पोर्टल पर अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। दावा करते हुए कहा कि एक सप्ताह में सभी का डाटा अपडेट करा दिया जाएगा, इसके लिए शनिवार को समर्थ पोर्टल के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग है। उन्होंने कहा कि डाटा अपडेट होने के कुछ दिन बाद ही विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें