फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अगले हफ्ते आ सकते हैं सीएम, विकास कार्यों में पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कन्वेंशन सेंटर के आसपास की सड़क चौड़ीकरण का काम हुआ तेज अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीएम योगी आदित्यनाथ के अगले हफ्ते झांसी आने के आसार हैं। इसके मद्देनजर विकास कार्यों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। कन्वेंशन सेंटर के आसपास की सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से डिवाइडर की रंगाई-पुताई का भी काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले सितंबर में सीएम के झांसी आने का कार्यक्रम बन रहा था। मगर दो बार संभावित तारीख तय होने के बाद आने कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। इसके बाद पितृपक्ष शुरू हो गए। चूंकि, जनपद में झांसी विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ और नगर निगम व स्मार्ट सिटी की लगभग 130 करोड़ की योजनाएं लोकार्पण और शिलान्यास के लिए तैयार हैं। ऐसे में पितृपक्ष में दौरा लग नहीं सका। अब अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में सीएम के झांसी आने की संभावना के चलते प्रशासनिक मशीनरी तेजी से विकास कार्य कराने में जुट गई है। पॉलिटेक्निक मैदान में झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाए गए 2000 लोगों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर की सड़क के चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। दोनों तरफ सड़क चौड़ी की जा रही है। ताकि, लोगों को आवागमन सुलभ हो सके। इसके अलावा नगर निगम ने भी डिवाइडर की रंगाई-पुताई का काम तेज करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें