फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एस सप्ताह से समर्थ पोर्टल नहीं कर रहा काम, प्रवेश प्रक्रिया बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश की अंतिम तिथि आज, कुलसचिव बोले कुलपति से वार्ता के बाद ही तय करेंगे आगे की तारीख
विज्ञापन




अभी तक हॉस्टल आवंटन के फार्म तक नहीं हुए अपलोड, पोर्टल पर न प्रवेश कंफर्म हो रहा और न जमा हो रही फीस
कॉलेजों में प्रवेश की नहीं बन पा रही मेरिट लिस्ट



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। समर्थ पोर्टल एक सप्ताह से काम नहीं कर रहा है। इससे यूजी-पीजी में प्रवेश प्रक्रिया बाधित है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी भटक रहे हैं। ऐसे में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त (रविवार) से आगे बढ़ना तय है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पोर्टल के काम न करने की उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन परिणाम शून्य है। अब पोर्टल चालू होने के बाद ही प्रवेश की अंतिम तिथि तय हो सकेगी।



शासन के आदेश पर विवि प्रशासन समर्थ पोर्टल से माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहा है लेकिन शुरू से ही ठीक तरह से पोर्टल काम नहीं कर रहा है। एक सप्ताह से ज्यादा समय से तो दाखिले ही बंद है। इसके चलते दो बार प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त की जा चुकी है। पोर्टल पर न तो एडमिशन कन्फर्म हो रहे हैं और न फीस जमा हो रही है। दो माह हो चुके हैं मगर अभी तक हॉस्टल पंजीकरण के आवेदन तक अपलोड नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

इस वजह से दाखिले और हॉस्टल आवंटन के लिए विद्यार्थी चक्कर काट रहे हैं मगर किसी के भी पास कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं है। संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश की मेरिट लिस्ट तक नहीं बनी है। सूत्रों का कहना है कि समर्थ पोर्टल के शुरू होने के बाद कम से कम 10 दिन तक प्रवेश प्रक्रिया चलानी होगी अन्यथा कई सीटें खाली रह जाएंगी। कुलसचिव राजबहादुर का कहना है कि प्रवेश की तिथि बढ़ाने का फैसला कुलपति से वार्ता करने के बाद ही बताना संभव है।




पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं समय पर संभव नहीं

यूजी-पीजी के दाखिले सितंबर के मध्य तक होंगे, ऐसे में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं समय पर कराना संभव नहीं होगा। विद्यार्थियों की 75 फीसदी उपस्थिति भी विवि प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। कुलसचिव राजबहादुर का कहना है कि कोर्स पूरा कराने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं कराई जाएंगी। पूरा प्रयास किया जाएगा कि समय से परीक्षाएं पूरी कराई जा सके।
विज्ञापन




अभी तक नहीं बना टाइमटेबल

झांसी। बीयू के कई पाठ्यक्रमों में टाइमटेबल नहीं बना है, जिससे विद्यार्थी परेशान हैं। कुलाधिपति के सीसीटीवी कैमरे लगवाने और 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य के आदेश से हड़कंप मचा हुआ है। बताते हैं कि शुक्रवार को कई विभागों ने टाइमटेबल बनाकर कुलपति कार्यालय को सौंप दिया है। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल साइंस के बीएससी तृतीय वर्ष का टाइमटेबल जुलाई से अभी तक नहीं बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें