फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर भड़के सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने ईपीएफ कटौती और मृतकाश्रितों को नौकरी न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही, महापौर और अपर नगर आयुुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया ने कहा कि नगर निगम में आउटसोर्स और संविदा सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ काटा जा रहा है, लेकिन बाबुओं ने प्रपत्र सही नहीं भरे हैं। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों को पीएफ का लाभ नहीं मिलता। महानगर अध्यक्ष केशव वाल्मीकि ने कहा कि मृतकाश्रित एक साल से नौकरी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनको नियुक्ति नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग में कोई लिपिक नहीं है। सफाई कर्मचारियों को कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता है।
इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि समस्याओं के संबंध में नगर आयुक्त, लेखा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त शादाब असलम को भी ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अशोक करौसिया, विकास पहलवान, राजेश बाबा, प्रकाश, रामदास, कल्लू, धीरज, वीरेंद्र, संजय चौहान, अजय, मनोज, जीतू, कमलेश, उमाशंकर, अरविंद, संजय भारती, आदर्श, शुभम, अखिलेश करौसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें