फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध के गेट बंद रहने से गांवों में बाढ़ के हालात, जिंदगी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले के लखेरी और पथरई बांध के गेट बंद रहने से डूब क्षेत्र के गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। गांवों में बाढ़ के हालात हैं। आलम यह है कि घर से लेकर सड़क तक सब कुुछ पानी में समा गया है। आने जाने के रास्ते बंद हो गए हैं और कच्चे मकान लगातार धराशाई हो रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को किसान रक्षा पार्टी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ ने कहा कि लखेरी और पथरई बांध के डूब क्षेत्र के गांव बुढ़ाई, बचेरा, रेवन, इमिलिया, चढ़ाई धवारी में बांध के गेट बंद रहने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। गांव बुढ़ाई के 150 परिवारों को अब तक न तो विस्थापित किया गया है और न ही मुआवजा मिला है। बांध भरने से गांव के घरों में पानी भर गया है। गांव बचेरा में भी 72 परिवार अनुकंपा राशि से वंचित हैं। गांव रेवन में 60 किसान परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है।
गांव इमिलिया के पाल मुहल्ले के मकानों में पानी भर चुका है। मुहल्ले का बीते साल ड्रोन के जरिए सर्वे कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कुछ न हुआ। वहीं गांव चढ़ाई धवारी में खेतों में पानी भरने से फसल खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का जल्द से समाधान कराया जाए। दोनों बांध के गेट खुलवाकर भराव को कम कराया जाए। इस मौके पर अशोक कुशवाहा, लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, पप्पू पाल, कल्लू आर्या, परम कुशवाहा, मनप्यारे अहिरवार, भजन लाल बरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें