फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में बनेगा रनिंग ट्रैक, लगेगी हॉकी के जादूगर की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डीएम आंद्रा वामसी और महापौर रामतीर्थ सिंघल ने मंगलवार को नगर में भ्रमण कर महत्वपूर्ण स्थलों को स्मार्ट सिटी से विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम को तेजी से काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बिजौली ग्रोथ सेंटर के सामने नगर निगम की 106 एकड़ भूमि पर पीपीपी माडल से ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जायेगा। जिसमें हाउसिंग फैसिलिटी, आटोमोबाइल शॉप, पेट्रोल पंप सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगीं। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान का निरीक्षण किया। मैदान के चारों ओर रनिंग ट्रैक बनाया जायेगा। चारों ओर ग्रिल लगाकर सुरक्षित किया जायेगा तथा पेड़ भी लगाए जाएंगे। साथ ही मैदान में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की मूर्ति लगाने और प्रॉपर साउंड सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी के तहत बस स्टैंड पर लेवलिंग के अतिरिक्त प्रवेश द्वार बनाया जायेगा। आटो स्टैंड के साथ ही 3 पुराने शेड को नया स्वरूप दिये जाने का भी निर्णय लिया गया।
नये बस स्टैंड की भूमि का भी अवलोकन किया। इसके बाद बिजौली झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। जिसमें कैफेटेरिया, पैडल बोट, शौचालय, एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। लगभग ढाई एकड़ में फैली झील की डी-सिल्टिंग करने के साथ ही उसे सुरक्षित करने के कार्य की डीपीआर बनाने के निर्देश दिये। बिजौली झील का विकास नगर निगम द्वारा 14 वें वित आयोग अथवा जेडीए द्वारा करने के निर्देश दिये। डीएम ने सीपरी बाजार स्थित पहाड़ पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा स्थल को भी लाइटिंग आदि के साथ विकसित करने का निर्णय लिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश कुमार दीक्षित, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त, चीफ इंजीनियर नगर निगम एलएन सिंह, नोडल स्मार्ट सिटी अमित शर्मा, पार्षद आदर्श गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें