फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह आप दें, आइसोलेशन वार्ड प्रशासन तैयार करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। खासतौर पर प्रशासन का फोकस संक्रमितों के लिए आइसोलेशन की व्यवस्था बनाने पर है। इसके लिए प्रशासन ने जन सामान्य व संस्थाओं से 100 बेड की क्षमता वाला भवन उपलब्ध कराने की अपील की है। भवन में बाकी सभी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 1344 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से वर्तमान में 856 एक्टिव पॉजिटिव केस बने हुए हैं। हालांकि, प्रशासन के पास अभी जो इंतजाम हैं वो पर्याप्त हैं। लेकिन, भविष्य में मरीजों को रखने के लिए और भी जगह की आवश्यकता पड़ सकती है। खासतौर पर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बगैर लक्षण या मामूली लक्षण वाले मरीजों के आइसोलेशन के लिए प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुट गया है। इसी के तहत संस्थाओं व जन सामान्य के लोगों से अपील की गई है कि जिनके पास 100 बेड की क्षमता वाले भवन की उपलब्धता है तो वे प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रशासन इस भवन में सभी आवश्यक सहूलियतों की पूर्ति कर आइसोलेशन वार्ड तैयार करेगा।
प्रशासन के इंतजाम पर्याप्त हैं। लेकिन, यदि आगे और भी आइसोलेशन वार्डों की जरूरत पड़ती है तो इसके इंतजाम भी अभी से जुटाए जाने लगे हैं। यदि किसी के पास 100 बेड की क्षमता वाले भवन की उपलब्धता है तो वो प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रशासन द्वारा आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें