फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बसपा संगठन में मचा घमासान, चार महीने में ही बदल गए जिलाध्यक्ष, चंद्रदत्त गौतम को मिली कमान

Mon, 06 Jan 2025 12:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में बहुजन समाज पार्टी के भीतर संगठन में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। आपसी गुटबाजी के चलते चार महीने में ही जिलाध्यक्ष समेत दो अन्य पदाधिकारियों को बदल दिया गया।
विज्ञापन
चंद्रदत्त गौतम को मिली कमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बहुजन समाज पार्टी के भीतर संगठन में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। आपसी गुटबाजी के चलते चार महीने में ही जिलाध्यक्ष समेत दो अन्य पदाधिकारियों को बदल दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष अमित वर्मा को हटाकर उनकी जगह वरिष्ठ नेता चंद्रदत्त गौतम को पार्टी की कमान सौंपी है। चंद्रदत्त बामसेफ के जमाने से पार्टी से जुड़े हैं। जिला प्रभारी के तौर पर कैलाश पाल एवं अमित वेंदया को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सितंबर माह में ही अमित वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन, अचानक से उनको हटाकर नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी कर दी गई। पार्टी के इस फैसल से कार्यकर्ता भी हैरत में हैं। वहीं, मंडल स्तर पर रविकांत मौर्या, सुरेश चंद्र गौतम एवं राकेश कुशवाहा का प्रभारी पद बरकरार रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें