फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ जल्द ही खोलेगा अपना ट्रेनिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ड्राइविंग सीखने के लिए लोगों को अब निजी ट्रेनिंग सेंटरों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। आरटीओ आईटीआई कालेज में अपना ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रहा है। यहां हर प्रकार के वाहनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण लेने के पश्चात उन्हें लाइसेंस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पांच करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा ट्रेनिंग सेंटर सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद प्रशिक्षण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से कार्य बंद करा दिया गया था। संक्रमण की स्थिति में सुधार आते ही कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया कि करीब पांच करोड़ की लागत से आईटीआई परिसर में प्रशिक्षण केंद्र तैयार किया जा रहा है। इसे सितंबर 2021 तक पूरा करा लिया जाएगा। अक्तूबर से प्रशिक्षण की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। इसके बाद जितने भी प्रशिक्षु आएंगे, सभी को प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि अभी प्रशिक्षण की फीस निर्धारित नहीं की गई है लेकिन यह काफी कम होगी ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। साथ ही उन्हें निजी ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण लेने के लिए भारी भरकम फीस भी नहीं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें