फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश इलाकों में बने हैं दोनों के आलीशान मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आरटीओ कार्यालय में पोस्टिंग के दौरान सिपाही व चालक ने झांसी में पॉश इलाके में आलीशान मकान भी बनवा रखे हैं। आरोप है कि दोनों ने झांसी में पोस्टिंग के दौरान जमकर वसूली की। अब विवेचना में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इनकी कुंडली तैयार करेगा।
विज्ञापन

झांसी आरटीओ आफिस में पोस्टिंग के दौरान सिपाही अजमत व चालक संजय खूब चर्चाओं में रहे। दोनों ने मिलकर खूब वसूली कर अवैध संपतियां एकत्रित कीं। आरोपी संजय ने शहर के पॉश इलाके की कॉलोनियों में मकान बनवा रखे हैं। कुछ प्लॉट रिश्तदारों के नाम पर भी ले रखे हैं। इन संपत्तियों के बारे में भी भ्रष्टाचार निवारण संगठन पता लगाने में जुटा है। कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी टीम को मिली हैं।
बताया गया है कि झांसी में पोस्टिंग के दौरान इनकी वसूली की शिकायतें भी अधिकारियों के पास पहुंचीं, लेकिन इनको नजरअंदाज कर दिया गया। बताया गया है कि अधिकारियों के नाम पर भी दोनों ने जमकर खेल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें