फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : 50 स्कूलों में सिर्फ एक-एक, 37 में दो-दो छात्रों को सीट आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत झांसी के 50 निजी स्कूलों में सिर्फ एक और 37 में दो ही छात्रों को सीट आवंटन हुआ है। कारण, कई स्कूलों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। इस वजह से कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां आरटीई के अंतर्गत नाममात्र ही प्रवेश हुए हैं।



आरटीई के तहत दिसंबर 2024 से मार्च तक चार चरणों में निर्धारित तिथियों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद विद्यार्थियों को स्कूल में सीट आवंटन कर दिया गया है। आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत 593 निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश देने के लिए 5970 सीटें निर्धारित हैं। इसके सापेक्ष 357 विद्यालयों में 2602 सीटों का आवंटन हुआ और 3368 सीटें खाली रह गईं। 236 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें एक भी छात्र ने आरटीई के तहत प्रवेश नहीं लिया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों से इस बात की पुष्टि होती है कि शहर के चुनिंदा स्कूलों में ही प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों में होड़ रही। इस वजह से कई ऐसे स्कूल रहे, जहां गिने-चुने विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया। बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन




17 स्कूलों में ही 20 फीसदी सीट आवंटन



जनपद में दो ही स्कूल ऐसे हैं, जहां 50 या उससे अधिक सीटों पर आवंटन हुआ है। आरटीई के तहत 17 विद्यालयों में 524 सीटें आवंटित हुई हैं, जो कि कुल सीट आवंटन का 20 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें