झांसी। विभिन्न कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई।
बिपिन बिहारी महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन तीनों इकाइयों के विद्यार्थियों ने परिसर में सफाई की। उन्हें जैविक व अजैविक कूड़ा के बारे में जानकारी दी गई। रैली के जरिए जनजागरण किया गया। दोपहर एक बजे रैली लौटी तो टोली ने शिविरार्थियों के लिए भोजन स्वयं तैयार किया। बीयू से आए डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने जैव प्रौद्योगिकी के बारे मे ंचर्चा की। इस दौरान डॉ. एचडी भारतीय, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. योगेश पांडेय, डॉ. डीडी गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. वेद प्रकाश शुक्ला, डॉ. आनंद मौजूद रहे।
राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई की ओर से स्वच्छता व स्वास्थ्य एवं मिशन शक्ति विषय पर रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा ने किया। खुशीपुरा, तालपुरा और कुष्टयाना क्षेत्र में रैली निकली। महिला शक्ति के रूप में एसआई मंजू देवी मौजूद रहीं। प्रथम बौद्धिक सत्र में आसरा के संस्थापक बंटी शर्मा, अध्यक्ष पूजा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को समाज में निम्न वर्ग के लोगों, गरीबों, आदिवासियों के बीच कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान डॉ. क्रांति कुमार त्रिवेदी, अतु जैन, पूजा जैन, डॉ. बीबी त्रिपाठी, नीलम चौधरी, कमलेश कुमार, डॉ. रवि कुमार मौजूद रहे।
विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सेमिनार हॉल में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन धूम्रपान निषेध जागरूकता अभियान के तहत स्वयंसेवकों को धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। एजूकेशन विभाग के प्राचार्य डॉ. सुधा रिछारिया ने सभी को धूम्रपान न करने की सलाह दी। गरिमा शर्मा, डॉ. सुधा दीक्षित, डॉ. प्रियंका खरे, वीरेंद्र सरसैया, अंजना पाल, ललित नारायण राय मौजूद रहे।
बीकेडी में एनएसएस की चारों इकाइयों के विशेष शिविर के दूसरे दिन योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योग शिक्षक डॉ. जितेंद्र ने स्वयंसेवकों को योग की प्राचीन विद्या से परिचित कराते हुए इसके अर्थ व महत्ता से विस्तार से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में बृजेश मिश्रा ने स्वयंसेवकों को कॅरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन किया। इस दौरान डॉ. उमेश यादव, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अमित शुक्ल, डॉ. रोबिन सिंह, डॉ. सुधीर कुमार मौजूद रहे।
ओमकांत डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने ढिकौली गांव में कोविड-19 से सुरक्षा, बचाव, सफाई, गो संवर्धन, नशामुक्ति अभियान के लिए अभियान चलाकर, रैली निकालकर और कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. नवीन चंद्र पटेल, मिनाक्षी खन्ना, ओमकांत बक्शी, संजीव बक्शी, सोनिया बक्शी, प्राचार्य डॉ. अजय कौशिक, डॉ. बृजेश कुशवाहा मौजूद रहे।