फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीपीएम ने लिए एक-एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलीय परियोजना प्रबंधन इकाई सिफ्सा और एनएचएम की ओर से चल रहे मंडल स्तरीय ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) की तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी बीसीपीएम ने एक-एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोद लिया है।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. अल्पना बरतारिया ने कहा कि जो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोद लिए हैं, उनकी एक तस्वीर लें और समय-समय पर वहां किए गए बदलावों को फोटो के जरिए रिकॉर्ड तैयार करते रहें, जिससे वहां के बदलावों का आंकलन किया जा सके। संयुक्त निदेशक डॉ. रेखा रानी ने बीसीपीएम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोद लेने के प्रयास को सराहा। मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि कोविड के समय में काम में हर स्तर पर बहुत बदलाव आया है। इसको ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जनपद ललितपुर के बीसीपीएम कोमल प्रताप ने बताया कि कोविड के समय में हमारा काम पूरी तरह बदल गया था। इस दौरान मंडलीय कायाकल्प सलाहाकार डॉ. राजेश, डॉ. मनीष, डीपीएम ऋतिराज, डीसीपीएम प्रशांत, ललितपुर से डीसीपीएम गणेश, जालौन से डीसीपीएम धर्मेंद्र, सोनम राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें