फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आरएसएस के नगर सह कार्यवाह को धमकाया, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर सह कार्यवाह के घर जाकर धमकाने के मामले में बरुआसागर थाना पुलिस ने होमगार्ड के पुत्र समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

घसरपुरा निवासी अंतराम कुशवाहा बरुआसागर नगर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर सह कार्यवाह हैं। बरुआसागर थाना पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की रात करीब 9:20 बजे आयुष नायक निवासी सिनौनिया फाटक का फोन आया। उसने उनसे अभद्र भाषा में बात करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आयुष ने धमकी देते हुए कहा कि वह अभी उसके घर आ रहा है। घर आकर सबक सिखाएगा। इसके कुछ देर बाद ही अपने साथी मयंक नायक व पीयूष नायक के साथ उनके घर पहुंच गया और दरवाजे पर खड़े होकर प्रार्थी व उसके परिवारजन को जमकर गालियां देने लगा। भयवश पूरा परिवार छत पर छिपकर यह घटनाक्रम देखता रहा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बार-बार कमर पर हाथ मारकर तमंचे का भय दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके बाद वह मौके से चला गया। आरोपियों में से दो युवकों के पिता वर्तमान में बरुआसागर थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी दौरान बीते रोज घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला सार्वजनिक हुआ तो पुलिस पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो गए। मामले के तूल पकड़ते देख पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें