फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मऊरानीपुर में बच्चा बदलने के संदेह में निजी अस्पताल में हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। बच्चा बदलने के संदेह में शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाया कि जन्म बेटे का हुआ है। लेकिन, उन्हें बेटी दे दी गई है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और समझा-बुझाकर मामले की शांत किया।
विज्ञापन

लारोन निवासी संतोष प्रजापति ने बताया कि उसकी पहले से एक पुत्री है। दूसरी पुत्री ऑपरेशन से हुई थी, जिसकी मृत्यु हो गई है। पुत्र प्राप्ति के लिए उसने पूजा कराई थी। पिछले पांच माह से पत्नी माधुरी अपने मायके कदौरा में रह रही थी। प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार की सुबह उसे सरकारी अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। लेकिन, मेडिकल न ले जाकर उसे एक निजी अस्पताल में ले आए थे। यहां पर प्रसव हुआ। आरोप लगाया कि प्रसव होने के बाद स्टाफ ने पूछने के बाद भी कुछ नहीं बताया। इसके कुछ देर बाद उन्होंने लड़की के जन्म की जानकारी दी। जबकि, एक अन्य प्रसव के समय वहां एक लड़का भी लेटा हुआ था। उन्होंने बच्चा बदलने का आरोप लगाया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला का प्रसव ऑपरेशन से हुआ था। महिला की हालत गंभीर थी। ब्लड प्रेशर काफी कम था। उसने बेटी को ही जन्म दिया था। इसके अलावा अस्पताल में एक अन्य महिला का भी प्रसव हुआ था, जिसने बेटे को जन्म दिया था। इस दरम्यान तकरीबन आधा घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि एक पक्ष को बच्चा बदलने का संदेह था। संदेह दूर होने पर मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें