फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बैंक खाते से दो दिन में 1.96 लाख रुपये पार, खाताधारक को भनक तक नहीं लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लकारा गांव निवासी शैलेंद्र रायकवार के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने दो दिन में 1,96,701 रुपये निकाल लिए। करीब एक महीने बाद उनको इसका पता चला। उन्होंने सीपरी बाजार थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही कि जालसाजों ने धोखे से उनके मोबाइल फोन में एपीके फाइल डाउनलोड कराई। उसके बाद रकम निकाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि मिशन कंपाउंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में उनका बैंक खाता है। 14 अक्तूबर को उनके खाते से पहले 98,001 रुपये निकाले गए। इसके दूसरे दिन 98,700 रुपये निकल गए। बैंक से पैसा निकलने का उनको पता ही चला।
कुछ दिनों पहले जब उन्होंने अपने बैंक का बैलेंस चेक किया, तब खाते में पैसा नहीं मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत वह बैंक पहुंचे। यहां उनको धोखाधड़ी का पता चला। उनके खाते से पैसा निकालकर दूसरे खातों में भेजा गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक बैंक से विवरण मांगा गया है। उसके आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे बचाएं बैंक खाते की रकम

- बैंक खाते में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट रखें, ताकि हर लेनदेन का अलर्ट मिले।
- खाते से रकम कटने का मैसेज आते ही बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर से संपर्क करें।
- एटीएम कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग की दैनिक लेनदेन सीमा कम रखें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या सीवीवी साझा न करें।
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें।
- खाते से अनधिकृत रकम निकलने पर तत्काल बैंक को सूचना देकर खाते और संबंधित भुगतान माध्यम को ब्लॉक कराएं।
- साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें