फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: माल के साथ आरपीएफ ने पकड़ा चोर, दो की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के पश्चिम क्षेत्र स्थित काठ के पुल के पास खुले में पड़े लोहे के टुकड़े को चुरा रहे युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी में शामिल अन्य दो आरोपी भाग गए। मौके से पकड़ी गई कार के अंदर से 252 किलो बजनी रेल लाइन के छह टुकड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन

रेलवे के नगरा की ओर से चीफ आईओडब्ल्यू कार्यालय के पास भारी संख्या में रेल संपत्ति पड़ी हुई है। देखरेख के अभाव में शातिर चोरों ने सेंध लगाकर चार पहिया वाहन से खुलेआम रेल संपत्ति भरकर चोरी करना शुरू कर दिया। इसकी भनक आरपीएफ को लगते ही उपनिरीक्षक हरिओम सिकरवार ने टीम के साथ घेराबंदी कर लोहा चोर को माल के साथ दबोच लिया।
आरपीएफ प्रभारी स्टेशन पोस्ट विकास पंचोली ने बताया कि पकड़ा गया लोहा चोर बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर गढ़मऊ का रहने वाला सोनू परिहार है। बरामद माल की अनुमानित कीमत 10080 रुपये है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौके से भागे दो आरोपियों की तलाश में आरपीएफ छापे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें