फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special train: होली को लेकर चलाई जाएंगी अतिरिक्त ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sun, 22 Feb 2026 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पुणे-गोरखपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस व उधना-रक्सौल विशेष ट्रेनों का संचालन किया है
विज्ञापन
विशेष ट्रेनें।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पुणे-गोरखपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस व उधना-रक्सौल विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पुणे-गोरखपुर (01415/01416) प्रतिदिन विशेष ट्रेन चलेगी। पुणे से यह 21 से 28 फरवरी और 1 से 8 मार्च तक सुबह 6.50 बजे चलेगी। रास्ते में यह मनमाड, खंडवा, रानीकमलापति, बीना होकर 4 बजे झांसी पहुंचेगी। यहां से कानपुर, लखनऊ, गोंडा होकर 13.55 बजे बस्ती पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से यह ट्रेन 22 फरवरी से एक मार्च और 2 मार्च से 9 मार्च तक बस्ती से 19:12 बजे चलकर झांसी 4 बजे और पुणे 3.15 बजे पहुंचेगी।

वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर (01079/01080) विशेष ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 21 से 28 फरवरी और 1 से 8 मार्च प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन 22:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलकर भोपाल, बीना होते हुए 22:10 बजे झांसी आएगी। यहां से उरई, कानपुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं, गोरखपुर से यह ट्रेन 23 फरवरी से 2 मार्च और 3 से 10 मार्च तक 14:30 बजे चलकर झांसी 2:10 बजे आकर 00:40 बजे मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (01073/01074) विशेष गाड़ी 25 व 26 फरवरी और 4 व 5 मार्च को चलेगी। लोकमान्य तिलक से यह ट्रेन 12:15 पर चलकर बीना होते हुए 10:25 बजे झांसी पहुंचेगी। उरई, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज होकर 23:30 बजे बनारस पहुंचेगी। बनारस से यह ट्रेन 27 व 28 फरवरी और 6 व 7 मार्च को सुबह 5:30 बजे चलकर 17:25 बजे झांसी होते हुए 16:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वहीं, उधना से रक्सौल के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के उधना-रक्सौल (09151/09152) विशेष गाड़ी का एक फेरा चलाया जाएगा। 22 फरवरी को उधना से गाड़ी संख्या 09151 (रविवार) को 15:35 बजे चलकर भरूच, वड़ोदरा, उज्जैन, बीना होते हुए झांसी 8:15 बजे पहुंचेगी। लखनऊ, गोरखपुर, होते हुए अगले दिन 00:15 बजे (मंगलवार) को रक्सौल स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, 24 फरवरी को रक्सौल से सुबह 5:30 बजे चलकर झांसी 20:30 पहुंचेगी। उधना स्टेशन 13:05 बजे (बुधवार) को पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें