फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के शांत माहौल में आग न लगा दें खुराफाती संदेश

Fri, 14 Aug 2020 03:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बेंगलुरू में फेसबुक पर विवादित संदेश के बाद भड़की हिंसा ने भले ही देश को हिलाकर रख दिया हो, लेकिन ऐेसी कई पोस्टें जिले की सोशल मीडिया पर भरी पड़ी हैं। प्रतिदिन विवाद होते रहते हैं, जिनको लेकर बड़ी कार्रवाई न होने से जिले में भी अमन चैन को खतरा पैदा हो सकता हैै। बेंगलुरू में हुई घटना के बाद साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। दिन भर साइबर सेल विवादित पोस्टों को खंगालने में जुटी रही।

विज्ञापन


जिले में सोशल मीडिया पर चलने वाले संदेशों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। अधिकारियों के पास भी वाट्सएप से लेकर ट्विटर पर कई शिकायतें पहुंचती हैं। बुधवार को बेंगलुरू में एक विवादित पोस्ट ने बवाल खड़ा कर दिया। ऐसे में कई तरीके की पोस्ट जिले के सोशल मीडिया पर भरी पड़ी हैं। कई बाहरी शहरों के संदेश भी महानगर का अमन चेन खराब कर सकते हैं। लोग बिना सोचे समझे पोस्ट कर देते हैं, जो विवाद का कारण बन जाते हैं। जिले में इस तरह के कई पोस्टें धड़ल्ले से शेयर हो रही हैं।

जिसके चलते झांसी को भी 24 घंटे बवाल का डर बना रहता है। बेंगलुरू की घटना के बाद बृहस्पतिवार को एसपी देहात राहुल मिठास ने साइबर सेल को अलर्ट कर विवादित पोस्टों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


खूब शेयर हुईं विवादित पोस्ट
- 10 जून को कोतवाली के एक व्यक्ति ने धर्म के खिलाफ टिप्पणी की, जो कई दिनों तक विवादित होती रही। पुलिस ने कार्रवाई भी की।
- 18 जून को प्रेमनगर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने का प्रयास किया, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर जेल भेजा।
- 6 जुलाई को सीपरी क्षेत्र में भी एक व्हाट्सग्रुप में धार्मिक टिप्पणी के बाद कई लोग थाने पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।
- 28 जुलाई को प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक धर्म को लेकर गाली गलौज कर वीडियो वायरल किया था। इसमें भी कार्रवाई की गई थी।
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। ऐसे खुराफातियों की सूची तैयार की जा रही है। अब किसी को भी समझाया नहीं जाएगा, सीधे जेल भेजा जाएगा। राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें