फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल बनते ही दस मिनट में कर सकते हैं जमा

विज्ञापन
elctricity bill
विज्ञापन
झांसी। बिजली बिल बनाने वाली मशीन को ऑनलाइन कर दिया गया है। मीटर रीडर द्वारा बिल बनाते ही अब दस मिनट बाद उपभोक्ता ऑनलाइन या काउंटर पर जाकर भुगतान जमा कर सकते हैं। अभी यह व्यवस्था महानगर के सात सबस्टेशनों से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन

महानगर में 1.17 लाख उपभोक्ता हैं। ये उपभोक्ता दो वितरण खंडों में बंटे हैं। प्रथम खंड में रानीमहल, जेल चौराहा, हाइडिल, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, सूतीमिल आते हैं। जबकि दूसरे खंड में गल्लामंडी, न्यू गल्ला मंडी, उनाव गेट पंचवटी, मेडिकल, नंदनपुरा, प्रेमनगर, हंसारी, बिजौली, ग्रोथ सेंटर सबस्टेशन जुड़े हैं। अभी तक बिजली मीटर रीडर बिल बनाने के बाद शाम को डाटा विभाग को सौंपते हैं। अगले दिन बिल का डाटा ऑनलाइन अपटेड होता है। इसके बाद ही उपभोक्ता अपना बिल जमा कर सकते हैं। मगर, विभाग ने अब बिल बनने से लेकर जमा करने तक की पूरी व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। बिल बनते ही वह दस मिनट में ऑनलाइन अपडेट हो जाता है। जुलाई से यह व्यवस्था विद्युत वितरण खंड प्रथम में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें