फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धार्मिक यात्रा में धावा, सोने की पांच चेन, नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जैन समाज की धार्मिक यात्रा में शातिर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने की पांच चेन समेत नकदी उड़ा दी। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष ने नवाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।
अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को जैन पट्टाचार्य श्रीविशुद्ध सागर महाराज की अगवानी के लिए सुबह मानपुर चुंगी से करगुवां के बीच विशाल यात्रा निकाली गई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसका फायदा उठाकर चोर उसमें घुस आए। उन्होंने प्रियंका जैन की सोने की चेन, रतन सेल्स के अशोक जैन की पत्नी आशा जैन की सोने की चेन, नितिन जैन वैद्यराज की सोने की चेन, शशि जैन की सोने की चेन, विजलेश जैन की सोने की चेन समेत 39 हजार रुपये एवं मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के अंतिम बिंदु पर पहुंचने के बाद चोरी का पता लगा। वहां खलबली मच गई। पदाधिकारियों के साथ पीड़ित नवाबाद थाने पहुंच गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें