फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीकेडी से चित्रा चौराहे के बीच खदेड़े गए पटरी दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीएम ग्रिड योजना के तहत बीकेडी चौराहे से चित्रा चौराहे तक निर्माणाधीन मार्ग पर बुधवार को अपर नगर आयुक्त राहुल यादव की अगुवाई में अतिक्रमणरोधी अभियान चला। इस दौरान निगम दस्ते ने पटरी कारोबारियों को खदेड़ दिया। अभियान के दौरान यहां स्थायी एवं अस्थायी दोनों प्रकार के अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। चित्रा चौराहे के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह उनको शांत कराया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त सीपी पांडेय, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता नीना सिंह समेत अन्य अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें