झांसी में सिविल लाइन स्थित ऊर्जा पेट्रोल पंप के संचालक के घर में बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। संचालक कबीर खन्ना का स्टेशन रोड पर आवास है। बीती रात लूट के इरादे से तीन बदमाश उनके घर में दाखिल हुए। उनमें से एक के हाथ में तमंचा व दूसरा बदमाश छुरा लिए हुए था। घर में घुसते ही कारोबारी की मां के गले पर चाकू रख दिया और नकदी की मांग की।
विज्ञापन
कारोबारी ने कहा कि वह नकदी घर में नहीं रखता है। पेट्रोल पंप पर ही रखी रहती है। इसके बाद एक बदमाश कारोबारी के साथ उसकी कार में सवार होकर पेट्रोल पंप तक पहुंच गया, लेकिन यहां खतरा भांपकर वह भाग गया। जबकि, दूसरा बदमाश कारोबारी के घर पर उसकी मां को छोड़कर भाग गया। पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई है। दो को हिरासत में ले लिया गया है।