फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: झांसी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में इकलौते पुत्र की मौत

Mon, 13 Jun 2022 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में इकलौते पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने घर का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के रक्सा थाना इलाके के कोटखेरा गांव के रहने वाले सटटूराम अहिरवार का पुत्र सोनू अहिरवार (30) झांसी में मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। पिता गांव में ही साइकिल से सब्जी बेचा करते, जबकि सोनू झांसी में ड्राइविंग के साथ मजदूरी भी करता था। 

देर रात करीब 11 बजे सोनू झांसी से मजदूरी कर वापस अपने घर की ओर कोटखेरा आ रहा था तभी रास्ते में कोटखेरा गांव से पहले अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सटटूराम अहिरवार के चार बच्चे हैं, जिनमें  तीन लड़की और एक लड़का था, सटटूराम ने अपने चारों ही बच्चे की शादी कर दी है। सोनू अहिरवार की शादी मध्य प्रदेश के दतिया गांव के कमराई गांव से हुई थी। मृतक की शादी 10 साल पहले कमराई गांव की रहने वाली प्रीति से शादी हुई थी, जिसके दो बच्चे हैं। 

पहला सुंदर (7) दूसरा राज (5) हैं, वहीं एकलौता पुत्र होने की वजह से पूरे परिवार सहित गांव में गम का माहौल है। वहीं, परिवार का तो रो-रोकर बुरा हाल है। रात में ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें