फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर 114 करोड़ से बनेगा आरओबी

Thu, 20 Aug 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना लगने वाले जाम से महानगरवासियों को आने वाले समय में राहत मिलने की उम्मीद है। क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। डिजाइन का काम पूरा होने और स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। करीब 114.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी को करीब दो साल में पूरा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर मार्ग पर स्थित हंसारी रेलवे क्रॉसिंग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। झांसी-बांदा रेल मार्ग पर मालगाड़ियों, मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन के कारण क्रॉसिंग बार-बार बंद होती है। इससे यहां लंबा जाम लग जाता है। हंसारी, भेल, बिजौली और बबीना क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण समस्या लगातार गंभीर होती गई है।
इससे निजात दिलाने के लिए रेलवे ने आरओबी निर्माण की पहल की है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, करीब 1.20 किलोमीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े आरओबी को फोरलेन यातायात के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरओबी निर्माण में आर्मी क्षेत्र की भूमि को लेकर शुरुआती अड़चनें थीं। रेलवे और संबंधित विभागों के बीच बातचीत के बाद इन्हें दूर कर लिया गया है। स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा के प्रयासों से भी प्रक्रिया आगे बढ़ी। संपर्क मार्ग के लिए भी सर्वे और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।

हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण का टेंडर जुलाई में जारी हो चुका है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 114.24 करोड़ रुपये है। डिजाइन का काम पूरा होने और अधिकारियों की स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। आरओबी को डेढ़ से दो साल में पूरा करने की संभावना है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें