फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज: कब मिलेगा मंडल को उसका हक

Wed, 02 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रोडवेज मुख्यालय से झांसी मंडल को नियमानुसार 45 लोहिया बसें आंवटित होनी थीं, लेकिन अब तक मात्र 20 बस ही आवंटित हो सकी हैं। इससे झांसी के अलावा जालौन के  लोग लोहिया बस का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन ने ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने एवं उनकी व्यापारिक गतिविधियां शहर में संचालित करने के लिए लोहिया बसें चलवाई हैं। अप्रैल में दो बार में झांसी क्षेत्रीय रोडवेज को 20 बसें आवंटित हुईं, जो ललितपुर के ग्रामीण अंचलों में चल रही हैं।

इन बसों के मेंटीनेंस के लिए झांसी डिपो आने पर बबीना, तालबेहट मार्ग के यात्री भी लोहिया बस का लाभ उठाते हैं। वहीं यात्री किराए में व्यापक कमी एवं सामान ढोने की बेहतर व्यवस्था होने पर यह बसें अल्प समय में ही लोगों में लोकप्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, रोडवेज को प्रतिदिन इन बीस बसों से लगभग दो लाख रुपये की आय होने लगी है। बता दें कि रोडवेज मुख्यालय द्वारा झांसी मंडल को 45 बसें आवंटित की जानी थीं, यानि जालौन, झांसी एवं ललितपुर के लिए 15-15 लोहिया बस। लेकिन मुख्यालय ने अब तक सिर्फ 20 लोहिया बस ही क्षेत्रीय रोडवेज को दी हैं। इससे न सिर्फ झांसी बल्कि जालौन के ग्रामीण अंचलों में निवासरत लोग शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं।

इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में शेष बसों की मांग पर मुख्यालय को पत्र लिखा गया था, लेकिन कई जिलों में जारी लोहिया बसों की आपूर्ति के कारण यह आवंटन अब तक संभव नहीं हो सका है। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यालय शेष 25 लोहिया बसें आवंटित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें