फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन और चलेंगी पहूज से जुड़ी नहरें

Wed, 02 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पहूज बांध में पानी की उपलब्धता को देखते हुए रोस्टर को दस दिन और बढ़ा दिया गया है। इस हिसाब से पहूज से जुड़ी नहरों में 21 दिन की जगह 31 दिन तक पानी दौड़ाया जा सकेगा। इससे किसानों को टेल तक पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

पहूज बांध में पानी की उपलब्धता के हिसाब से इस बार 20 किलोमीटर नहरों के जाल में पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। 21 दिन का रोस्टर तैयार किया गया।

13 नवंबर से पहूंज बांध से जुड़ी नहरों को चलाया जा रहा है। तय रोस्टर के हिसाब से चार दिसंबर को समय पूरा हो रहा है। चूंकि, अभी पंद्रह किलोमीटर तक ही पानी पहुंच सका है, इस कारण बांध में पानी की उपलब्धता को देखते हुए दस दिन के लिए  रोस्टर को और बढ़ा दिया गया है।

इसी तरह गढ़मऊ तालाब से जुड़ी छह किलोमीटर नहरों में इक्कीस दिन का रोस्टर बनाया गया था। यह समय तीन दिसंबर को पूरा होने पर पानी का संचालन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, बीते रोज सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे कुछ किसानों ने आरोप लगाया था कि पहूज बांध से जुड़ी नहर में कोट की पुलिया के पास आड़ा लगाकर पानी को रोका जा रहा है। मंगलवार को उपखंड अधिकारी रजनीश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर आरोप निराधार पाया। उन्होंने बताया कि जांच में इस तरह का कोई आड़ा नहीं पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें