फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर निर्माण से कई गांव के रास्ते खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

एरच। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने एरच डिफेंस कॉरिडोर निर्माण के चलने के कारण कई गांवों की सड़कें खराब होने की बात कही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि झांसी में एरच नगर के आसपास डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, जिसमें एरच लभेरा, गेंदाकबूला, गोरा, कठर्री, जिझारपुरा, टेरका आदि गांवों के रास्तों को डिफेंस कॉरिडोर के द्वारा बंद कर दिया है. जो पुरानी सड़कें बनी थीं, वह कॉरिडोर के निर्माण के दौरान नष्ट कर दी गई हैं, जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। गांव को जोड़ने वाले मार्ग कच्चे हो गए हैं। इसके साथ ही 5 मई को भारी बारिश होने से यहां आवागमन ठप हो गया है। जनसमान्य सुविधा वाले साधन एंबुलेंस, कार व बाइक तक नहीं पहुंच पा रही है। विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि 5 मई को एक बच्चा घर की छत से गिरने के कारण घायल हो गया। कच्ची सड़क होने के कारण एंबुलेंस की जगह ट्रैक्टर से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उन्होंने मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें