मोंठ। ब्लॉक के अनेक गांव में पीने के पानी की समस्या है। इसके निदान के लिए पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत मनोज लोधी को बनाया गया है। गांव में हैंडपंप खराब है, पानी नहीं आ रहा है। इन समस्याओं को नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9368632127 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अधिकतर ग्रामों में पानी की शिकायत आई थी। नोडल अधिकारी ने बताया कि गांव से हैंडपंप खराब की सूचनाएं आ रही हैं। अधिकतर खराब हैंडपंप को ठीक कराया जा चुका है। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित सचिव को अवगत कराया जाता है। इसके अलावा कंट्रोल रूम में तीन कर्मचारी भी तैनात हैं। जो अलग-अलग टाइम पर ड्यूटी पर रहते हैं। नोडल अधिकारी मनोज लोधी ने बताया कि पंचायत कार्यालय में तीन कर्मचारी तैनात हैं। उत्तम सिंह, हरी कृष्ण और सोनू कंट्रोल रूम में तैनात रहते हैं। इन्हें भी पानी की समस्या बता सकते है। अभी तक कोई भी शिकायत लंबित नहीं है।