फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दावत खाकर घर लौट रहे युवक को अंबावाय तिराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना सीपरी बाजार के अंबावाय निवासी तेज सिंह (26) गांव में रहकर ख्ेाती-बाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। शनिवार रात अपने दोस्त सहदेव के साथ मोटर साइकिल से पड़ोस में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक अंबावाय तिराहे के करीब पहुंची, पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उनको गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान तेज सिंह की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिखलते हुए परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें