फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, चार की मौत, बच्चों समेत चार घायल

Thu, 12 Jun 2025 03:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यूपी के झांसी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार सभी लोग सिद्धार्थ नगर से महाराष्ट्र के मोबरा जा रहे थे। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सिद्धार्थ नगर से महाराष्ट्र के मोबरा जा रहे लोगों की कार हादसा का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को झांसी के पूंछ थाना इलाके गांव खिल्ली में डिवाइडर से टकराकर एक कार पलट गई। हादसे में मौके पर सिद्धार्थ नगर के तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक और बच्चे की मौत हो गई।

पूंछ थाना प्रभारी ने बताया कि सिद्धार्थ नगर के इतरी बाजार में रहने वाले दो परिवार के लोग महाराष्ट्र के मोबरा में काम करते थे। ईद का त्योहार मनाने के लिए वह अपने घर आए थे। बुधवार की रात को वह मोबरा जाने के लिए कार से निकले थे। 
विज्ञापन


गांव खिल्ली के पास कार से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में इतरी बाजार के आमिर (45), आशमा (40), उसना परवीन (15) की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

एक बच्ची की हालत गंभीर
शाहबुद्दीन (70), अब्दुल्ला बहादुर रहमान (10), अनीदुक रहमान (आठ), ईश्म (छह) और अबैदुक रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, अबैदुक रहमान (40) ने मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। ईश्म की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: UP: 'मुंह के बल जमीन पर गिरी अमान्या फिर न उठ सकी', यमुना बैंक पार्क में छात्रा के सिर पर मेन गेट गिरने से मौत


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें