झांसी रेल मंडल में खाली पड़े कर्मचारियों के 2351 पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके लिए ग्रुप सी और डी के अलग- अलग पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारी 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्र 62 वर्ष से ज्यादा नहीं हो।
झांसी मंडल के लिए सिर्फ उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा मंडल से सेवानिवृत्त कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति अलग- अलग पदों पर होगी। इसमें कार्मिक विभाग के लिपिकीय स्टाफ, सीएलए आदि के 45 पद, चिकित्सा विभाग के फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लिपिकीय स्टाफ आदि के 78 पद, विद्युत (जी) विभाग के एसएसई, जेई, तकनीशियन, ओएस आदि के 118 पद, विद्युत (टीआरडी) के एसएसई, लाइनमैन आदि के 37 पद, वाणिज्य विभाग के ईसीआरसी, टिकट चेकिंग संवर्ग, लिपिकीय संवर्ग, पार्सल पोर्टर, केयर टेकर आदि के 300 पद, यांत्रिक (डीजल) विभाग के एसएसई, जेई, तकनीशियन, प्वाइंट मैन आदि के 283 पद, सीएंडडब्ल्यू विभाग के बढ़ई, पेंटर, वाहन चालक के 18 पद, अभियांत्रिक विभाग के सीएचओएस, ओएस आदि के 1075 पद, संकेत एवं दूरसंचार विभाग के जेई, एसएसई आदि के 307 एवं परिचालन विभाग के एसएस, गार्ड एवं प्वाइंटसमैन के कुल 90 पदों पर भर्ती होगी। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी को मेडिकल परीक्षा भी पास करनी होगी।
नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। नियुक्ति अधिकतम दो वर्ष तक के लिए ही की जाएगी। इस योजना के तहत रेलवे बोर्ड के नियम के अनुसार परिश्रमिक राशि का भुगतान होगा।