फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की थाली हुई महंगी, चावल व दाल से लेकर सब्जियों के भी दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महंगाई की मार हर तरफ से जनता पर पड़ रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर भाड़े पर भी पड़ा है। खानपान की वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। दाल, चावल, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, साबूदाना से लेकर ड्राई फूट्स में किशमिश और काजू के दाम 15-20 दिनों में बढ़ गए हैं। सब्जियों के मूल्य में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का असर किराना की कीमतों पर भी पड़ा है। किराना के थोक व्यापारी नितिन मोदी ने बताया कि भाड़े की वजह से दस फीसदी तक किराना सामान के दाम बढ़ गए हैं। झांसी में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से साबूदाना, नारियल, मिर्च आदि आती हैं। इसके दाम बढ़ गए हैं। किराना के फुटकर व्यापारी संतोष राय का कहना है कि पिछले दस दिनों में अरहर की दाल और हल्दी में दस-दस रुपये, लाल मिर्च में 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हो गया है। वहीं, राकेश गुप्ता ने बताया कि डाई फ्रूट्स में किशमिश 30 रुपये और काजू के दाम 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। सब्जियों में लहसुन, प्याज, गाजर समेत कुछ सब्जियों के मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, आलू, टमाटर, करेला, कद्दू और गोभी के दाम गिरने से कुछ राहत भी मिली है।
विज्ञापन

फुटकर में ये आया अंतर (दाम प्रति किलो)
वस्तु 10 दिन पूर्व अब
अरहर दाल 95 105
हल्दी 95 105
साबूदाना 53 60
वनस्पति घी 120 125
रिफाइंड 124 130
सरसों तेल 135 140
लाल मिर्च 140 155
थोक में ये आया अंतर
वस्तु 20 दिन पूर्व अब
धनिया 75 85
हल्दी 75 95
अरहर दाल 90 103
चना दाल 52 58
मलका मसूर 63 66
मूंग धुली 90 94
मूंग छिलका 82 86
रामभोग चावल 30 32
बासमती चावल 55 60
बासमती स्पेशल 85 90
रिफाइंड तेल 120 130
सरसों तेल 130 145
किशमिश 220 250
काजू 550 600
सब्जी के ये हैं दाम
..........................
सब्जी 15 दिन पूर्व अब
मटर 15 20
गाजर 10 15
प्याज 35 40
मिर्च 15 20
बैगन 25 30
नीबू 40 60
मशरूम 15 25
लहसुन 75 120
ये बोलीं गृहणियां
.......................
खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से किचन का बजट गड़बड़ा गया है। इसमें कमी आनी चाहिए। - वैजंती सिकोरिया, सिविल लाइन।
पेट्रोल व डीजलों की बढ़ी कीमतों का असर रोज उपयोग होने वाली वस्तुओं पर पड़ रहा है। महंगाई अब परेशान करने लगी है। - प्रीति अग्रवाल, गोलाकुआं।
दाल व चावल रोज खाए जाते हैं। अब इन्हीं के दाम आसमान छूने लगेंगे तो लोग खाएंगे क्या? इनके दामों में कमी आनी चाहिए। - भावना, गोंदू कंपाउंड।
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें अब परेशान कर रही हैं। खाने की थाली महंगी होने पर सामान खरीदने से पहले सोचना पड़ रहा है। - ज्योति, मिशन कंपाउंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें