फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे के रिटायर्ड टेक्नीशियन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 100 मीटर तक घिसटते हुए चले गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में रेलवे के रिटायर्ड सीनियर टेक्नीशियन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्हें कम सुनाई देता था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए और हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि वह 100 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटते हुए चले गए।
विज्ञापन

पाल कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद्र आर्या (71) रेलवे से सीनियर टेक्नीशियन पद से 11 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। खाना खाने के बाद वह रोजाना टहलने जाते थे। शुक्रवार को भी वह टहलने के लिए निकले थे। वह पाल कॉलोनी के पास से निकला रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दरम्यान ट्रेन आ गई। कम सुनाई देने की वजह से वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए, जिससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए और तकरीबन 100 मीटर तक घसिटते हुए चले गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहां से गुजर रहे एक रिश्तेदार ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें