फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सेवानिवृत्त अफसर ने बंगले से कार्यरत अधिकारी की नेम प्लेट हटवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचे सेवानिवृत्त वित्ताधिकारी ने बंगले पर लगी कार्यरत वित्त अधिकारी की नेम प्लेट हटवाकर अपने नाम की लगवा दी। इसके बाद वह कार्यालय भी पहुंचे। यह बात दिन भर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बीच चर्चा में रही।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे वसी मोहम्मद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद मुख्य कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी बनाया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित वित्त अधिकारी के बंगले पर अनिल कुमार मिश्रा के नाम की नेम प्लेट लगा दी गई थी। बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त वित्त अधिकारी बंगले पर पहुंचे। वह अनिल कुमार मिश्रा के नाम की प्लेट को देखकर भड़क गए। उन्होंने उनकी नेम प्लेट को हटवाकर वहां अपने नाम की लगवा दी। इसके बाद वह कार्यालय भी आए। इस बारे में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमानुसार सेवानिवृत्ति के एक माह बाद उन्हें बंगला छोड़ देना चाहिए था। इसके अलावा बृहस्पतिवार को उन्होंने बंगले पर अपने नाम की प्लेट भी लगवा दी। वित्त अधिकारी ने बताया कि हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी अभी विश्वविद्यालय के अधिकारियों को नहीं दी है। फिलहाल वे तीन-चार दिन के अवकाश पर जा रहे हैं। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें