फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रिटायर्ड आर्मी दंपती ने पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पड़ोसी से परेशान रिटायर्ड आर्मी दंपती ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी आए दिन गाली-गलौज कर उसे मकान बेचकर भाग जाने की धमकी देते है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ज्योति नगर हंसारी रेखा के पति पूरन लाल आर्मी से रिटायर्ड है। रेखा से पुलिस से शिकायत की है कि उसके मकान के सामने बौद्धन लाल यादव एवं उनकी पत्नी सुदामा यादव बिना किसी बात के जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर झगड़ा-फसाद करने पर आमदा रहते है। जब उसने व उसके पति ने इसका विरोध किया तो विपक्षी लाठी-डंडे लेकर मारने दौड़ पड़े। इसका पति ने मोबाइल से वीडियो बनाया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही सभी भाग गए। इसके बाद फिर विपक्षियों ने एक ट्रॉली ईंट उसके मकान की दीवार से सटाकर लगा दी। इससे उसे मकान के काम कराने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने रेखा की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें