फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंचकुइयां मंदिर जाने वाले रास्तों पर रहेगी पाबंदी

विज्ञापन
नवरात्र की खबर में ... नवरात्र पर पचकुईयां मंदिर मेला में लगी मिट्टी के वर्तन का - फोटो : Archive
विज्ञापन
झांसी। नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। पंचकुइयां मंदिर की ओर जाने वाले पांच रास्तों पर ई रिक्शा समेेत चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था रविवार से लेकर मूर्ति विसर्जन तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार के मुताबिक रविवार सुबह से खंडेराव गेट से कोतवाली की ओर तीन और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। महिला चिकित्सालय तिराहे से खंडेराव गेट की तरफ भी इन वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। खंडेराव गेट हनुमान मंदिर गली, मटका वाली गली तिराहे और गणपति तिराहे (मुस्कान लेडीज टेलर्स के पास) से पंचकुइयां मंदिर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। डायवर्जन से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य अत्यावश्यक आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को छूट दी गई है। प्राथमिकता के आधार पर रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों, व्यापारियों और आम नागरिकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें