फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव कार्यक्रम की सौंपी गईं जिम्मेदारियां

विज्ञापन
बैठक में विचार विमर्श करते अधिकारी व नगर के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। नगर पालिका और व्यापार मंडल की ओर से आयोजित होने वाले रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर तहसील सभागार में बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रमों के संयोजक बनाए गए।
बैठक में बताया गया कि 17 नवंबर को सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके संयोजक पंकज सिंह हैं। 18 नवंबर को मेला ग्राउंड में सुबह 11 बजे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महिला व्यापार मंडल के संयोजन में होगा। जबकि, 19 नवंबर की शाम सात बजे लक्ष्मीबाई चौराहे पर दीपांजलि कार्यक्रम होगा। इसकी संयोजक ब्रह्मकुमारी बहनें, निरंकारी मिशन, केएस अकैडमी, श्री राम सेवा समिति रहेगी। 20 नवंबर को सुबह सुखनई नदी पर सफाई अभियान राजेंद्र राहुल के संयोजन में चलाया जाएगा। शाम 6 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कत्थक नृत्य होगा, जिसकी संयोजक कविता सोनी व नेहा मोदी हैं। प्रतिदिन सुबह लक्ष्मीबाई चौराहे पर पुष्पांजलि होगी और शाम को दीपांजलि का कार्यक्रम होगा। 20 नवंबर से 22 नवंबर तक झलकारी बाई प्रतिमा के समक्ष सुबह पुष्पांजलि तथा शाम को दीपांजलि का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बुंदेलखंड पीठाधीश्वर बाबा रामदास ब्रह्मचारी, एसडीएम श्वेता साहू, तहसीलदार ललित कुमार पांडे, सीओ मनोज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि जयशंकर देवलिया, अधिवक्ता बैजनाथ तिवारी, अखिलेश सेठ, दीपू मोदी, राधा अग्रवाल, प्रमोद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें