फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को राजकीय संग्रहालय में अखिल भारतीय खंगार समाज द्वारा महाराजा खेत सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के राजनीतिक और शैक्षिक उत्थान पर मंथन किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शुभारंभ सदर विधायक रवि शर्मा, मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, समाज के अध्यक्ष रामरूप परिहार, कप्तान सिंह सहसारी, भानु ठाकुर और धनीराम परिहार ने किया। जिलाध्यक्ष पूरन परिहार ने अतिथियों का स्वागत किया। अजय परिहार ने समाज में बच्चों की शिक्षा और नशामुक्ति को लेकर जोर दिया। विधायक ने महाराजा खेत सिंह के इतिहास पर प्रकाश डाला। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने समाज की राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कहा। मंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने खंगार क्षत्रिय समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला।
महिला समाजसेवी इंद्रा परिहार, पुष्पा, नंदा, नीता परिहार, संगीता परिहार, राधा परिहार, आनंदी सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल दाऊ, महेश राय, प्रमोद खड़ग, हरदेव सिंह, अमित परिहार, संजय सिंह परिहार, रामदेव खंगार, रामस्वरूप सिंह, वृषभान सिंह, भीम सिंह, मोहिल राय, सोनिराम, राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, अशोक, अतबल सिंह, रमेश, रामदास, कप्तान सिंह परिहार, विजय सिंह, मोतीलाल ठाकुर, वीर सिंह, गौरव परिहार मौजूद रह्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें