संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। खंड विकास कार्यालय बंगरा के ब्लाक सभागार में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दरम्यान उत्कृष्ट योगदान के लिए 24 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख इं. भारती आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। महिलाओं के हित में सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रामनरेश तिवारी ने अहिल्याबाई होल्कर के त्याग और बलिदान के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान सभी को बढ़-चढ़कर करना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गौरव प्रतीक रहे।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बंगरा बृजमोहन अंबेड, एडीओ मनोज चतुर्वेदी, संतोष कुमार आदि समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।